6 Tips For Nail Care: जानिए लंबे और खूबसूरत नाखूनो को बनाये रखने के 6 टिप्स

vivekptl87
4 Min Read

हाथों की खूबसूरती लंबे और मजबूत नाखून से और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। लेकिन अक्सर कुछ लड़कियों और महिलायों के नाखून जल्दी लंबे नहीं हो पाते है एसे में वह कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर अपने नाखून खूबसूरत बना सकती है। अगर आपको भी लंबे और खूबसूरत नाखून पाने कि इच्छा है तो आपको हमारी बताये हुए टिप्स काफी काम आ सकती है।

लंबे और खूबसूरत नाखून  

हाथों के लंबे नाख़ून पर तरह – तरह की नेल पॉलिश लगाने से उसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। लेकिन कुछ महिलायों के नाखून तमाम जतन के बाद भी लंबे नही हो पाते। एसे में जब वह दूसरी महिलायों को देखती है तो उनको भी लगता है कि काश! मेरा भी नाखून वैसे लंबे और मजबूत होते। इसके लिए वह कई प्रकार की उपायों को आजमाती है, लेकिन उनके नाखून लंबे होने के थोड़े समय बाद ही टूट जाते है। लंबे और खूबसूरत नाखूनों को पाने के लिए वह पार्लर जाकर कितने पैसे खर्च कर देती है। लेकिन हम आपको आज इस आर्टिकल में बतायेगे की आप कुछ घरेलु उपायों को अजमाकर अपने नाखून को लंबे और खूबसूरत बना सकती हैं कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

6 Tips For Nail Care

1. विटामिन – बी 7

हाथों के नाखून बढ़ाने में विटामिन – बी 7 में बायोटिन को शामिल किया हैं। कयोंकि बायोटिन के कमी होने से नाखून लंबे होने से पहले टूटने लगते है। ऐसे में बायोटिन से भरी खाद्य पदार्थो को खाने से नाखून को तेजी से बढ़ने और मजबूत होने में मदद मिलती है। इसके अतरिक्त या नाखून को मोटा करने का भी काम करता है, बायोटिन की कमी के लिए आप अंडे, दूध, हरी सब्जी और केले का सेवन कर सकते हैं।

2. नारियल का तेल

नारियल तेल को भी नाखून बढ़ाने के लिए काफी असरदार माना गया है। दरअसल, नारियल का तेल नाखून के फंगल इन्फेक्शन को ठीक कर नाखून को कमजोर होने से बचाता है। नाखून कमजोर होने के कारण जल्दी से बढ़ नहीं पाते है, और उनका ग्रोथ रुक जाता है। इसी वजह से नारियल तेल को नाखून बढ़ाने के उपाय में इस्तेमाल किया जाता हैं।

3. नींबू

नीबू का उपयोग नाखून बढ़ाने में काफी कारीगर माना जाता है। एक शोध के अनुसार विटामिन सी नाखून के लिए जरुरी पोषक युक्त तत्व प्रदान करता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन को बचाता हैं।

4. आँलिव आयल

अगर जैतून के तेल से मसाज की जाए तो नाखून तेजी से बढ़ते हैं। क्योंकि इसमें उपस्थित विटामिन ई मौजूद होता है जो नाखूनों को पोषण प्रदान करता है जिससे नाखूनों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती हैं।

5. वैसलीन

वैसलीन का उपयोग आप घरेलु उपाय में भी नाखून बढ़ाने के लिए कर सकते है। क्योंकि पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल नाखून को नमी और साफ्ट बनाये रखने के लिए किया जाता है। इससे नाखून के टूटने की समस्या कम हो सकती है। इसीलिए माना जाता है, कि वैसलीन से नाखून बढ़ाने में भी मदद मिलती हैं।

6. संतरे का रस

संतरे का रस नाखूनो को लंबे और मजबूत करने का आसान तरीको में से एक है। यह नाखूनो के लिए काफी फायदा पहुंचाता है। इससे नाजुक और कमजोर नाखून जल्दी मजबूत होते है। संतरे में भी विटामिन सी पाया जाता है जिससे नाखूनो को जल्दी से बढ़ने में काफी मदद मिलती हैं।   

Share This Article