Healthy Tea : अगर आप चाय की शौकीन है, तो जाने इसे हेल्दी बनाए रखने के 3 उपाय

vivekptl87
5 Min Read

अगर आप चाय की शौकीन है और हर रोज अपनी दिन की शुरुआत चाय से करती है तो सावधान हो जाएँ | कई लोगो को सुबह – सुबह चाय पीना पसंद होता है | कुछ लोगो की नींद भी चाय से ही खुलती है अगर आप भी उन्ही में से एक है तो जानिए चाय को हेल्दी बनाए रखने के तरीके |

कुछ लोगो को चाय के साथ काफी अच्छा रिश्ता होता है | चाय के बिना उनकी नींद भी नही खुलती और सुबह – सुबह चाय पिने से उन्हें अपच, गैस और जलन जैसी महसूस होती है | कुछ विशेषज्ञो ने से बात की जाये तो वे भी इस पर मिली – जुली राय देते है | यानि चाय मूड बूस्टर है यह थकान और तनाव को दूर करती है, पर साथ ही इसके कुछ       साइड इफ्फेक्ट भी है जो हमारे शरीर पर प्रभाव डालती है | आखिर क्यों होता है कि एंटी स्ट्रेस प्रोपर्टी से भरपूर चाय आपके सेहत के लिए ख़राब करने लगती है वास्तव में इसकी वजह है हमे चाय बनाने और सेवन करने का तरीका सही से पता नही रहता है | तो अगर आप चाहती है कि आपकी फेवरिट चाय (healthy Tea) भी रहे और आप इसका सेवन कर सकें, तो इन 3 बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है |

फायदा और नुकसान दोनों दे सकती है चाय

चाय हमारे लिए फायदा और नुकसान दोनों दे सकती है | क्युकी इसमें कैफीन होता है, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते है | यदि आप कैफीन का सेवन हल्की मात्रा में करे तो यह फायदा और फोकस को बढानें में मदद कर सकता है | इसके अत्यधिक सेवन से अनिद्रा, बेचैनी, दिल का तेजी से धडकना और ब्लड प्रेशर जैसे समस्याए हो सकती है | जो व्यक्ति विशेष रूप से कैफीन के शौकीन है, उन्हें चाय के सेवन को लेकर सावधान रहना चाहिए |

जो लोग चाय बहुत ज्यादा पसंद करते है, वे इसे छोड़ नही पाते है तो चलिए बताते है न्यूट्रीनिस्ट अंबिका दत कि कुछ बातें जो चाय के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है |

चाय के 3 जरुरी बाते जो अनहेल्दी होने से बचाती है

1. चाय को बहुत ज्यादा ना उबालें  

न्यूट्रीशनिस्ट अंबिका दत्त बताती है, कि जब भी आप चाय बनायें तो उसे ज्यादा देर तक या बहुत ज्यादा उबालने से बंचे | क्युकी चाय में एक कंपाउंड होता है जो ज्यादा उबालने पर सक्रिय हो जाता है जिसके सेवन से शरीर में जिंक और आयरन का अवशोषण कम हो जाता है , जिससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है |

जितनी देर चाय पानी में उबाली जाएगी, उतना ही अधिक कैफीन वह पानी में छोडती है | यदि आप कैफीन के प्रति शौकीन है तो ज्यादा उबाली हुई चाय का सेवन करने से अधिक कैफीन का सेवन हो सकता है जिससे शरीर में बीमारियों से संबंधित दुष्प्रभाव हो सकते है |

2. सुबह खाली पेट चाय न पिएं

सुबह खाली पेट चाय का सेवन से आपके पेट में गैस और जलन जैसी समस्या हो सकती है | न्यूट्रीशनिस्ट अंबिका दत्त बताती है की कुछ लोगो के लिए खाली पेट चाय पिने से कैटेचिन और टैनिन कि उपस्थिति के कारण पेट में जलन या असुविधा हो सकती है | तो आप सुबह खली पेट चाय पिने से बचे, यदि आप इन चीजों के प्रति संवेदनशील है तो यह आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है |

चाय में गैस्ट्रिक एसिड यौगिक होते है इसलिए खाली पेट चाय पिने से एसिड उत्पादन में ब्रिधि हो सकती है, जिससे अक्सर कुछ व्यक्तियों में एसिड रिफ्लक्स या सिने में जलन हो सकती है |

3. खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं

खाने के तुरंत बाद चाय नही पीना चाहिए, क्योंकि इससे खाने में उपस्थित पोषण शरीर में अच्छी तरह से घुल नही पाता है | चाय हमारे खाने के पोषण को शरीर में घुलने से रोकता है |

खाने के बाद तुरंत चाय पिने से पाचन तंत्र संबंधित बीमारिया हो सकती है क्योंकि यह आपके खाने के पचने को भी रोक सकती है इससे आपको कब्ज, गैस कि समस्या भी हो सकती है, इसीलिए आप जितना हो सकें खाने के तुरंत बाद चाय पिने से बंचे |

Share This Article